गिरिडीह में राहुल चंद्रवंशी का भव्य स्वागत, समाज की एकजुटता पर जोर

गिरिडीह पहुंचने पर राहुल चंद्रवंशी का स्वागत करते समाज के लोग।

गिरिडीह: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी का सोमवार को गिरिडीह में आगमन हुआ, जहां समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।

आगमन के पश्चात राहुल चंद्रवंशी ने सर्वप्रथम बरमसिया स्थित मंदिर में महाराजा जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और समाज की एकता व अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज के सक्रिय सदस्य रूपेश चंद्रवंशी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

संक्षिप्त संबोधन में राहुल चंद्रवंशी ने समाज के उत्थान, शिक्षा और युवाओं को समाज से जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती और एकजुटता ही इसके विकास की असली कुंजी है।

इस स्वागत समारोह में बीरेंद्र चंद्रवंशी, बासुदेव चंद्रवंशी (प्रदेश महामंत्री), अमित आर्या, शिवा चंद्रवंशी, रितिक चंद्रवंशी सहित समाज के कई गणमान्य लोग और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में समाज को और अधिक सशक्त व संगठित बनाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More