Palamu News: राहुल दुबे गैंग के चार संदिग्ध गिरफ्तार, दो पिस्टल और 12 गोलियां बरामद

मंगरदाहा घाटी में पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, लहलहे की कंस्ट्रक्शन साइट से लेवी मांगने के लिए फायरिंग की बना रहे थे योजना।

पुलिस अधीक्षक, पलामू को दिनांक 17.11.2026 की रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मंगरदाहा घाटी में घूम रहे हैं तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार राजेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान मंगरदाहा घाटी स्थित कचड़ा डिपो के पास पुलिस बल को देखकर भाग रहे चार संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार युवकों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से दो देशी पिस्टल, दो मैगजीन, 12 जिंदा गोली, 1 खोखा एवं 2 स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त सईद मोसाहिद उर्फ छोटू ने बताया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं। लहलहे में चल रहे कंस्ट्रक्शन साइट से लेवी की मांग करने के उद्देश्य से सभी वहां जाकर फायरिंग करने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  1. सईद मोसाहिद उर्फ छोटू, पिता सईद जावेद खान, सा० हुसैनी मोहल्ला, शाहपुर, थाना चैनपुर, जिला पलामू।
  2. मो० सैफ, पिता मो० शमीम, सा० नई मोहल्ला, शाहपुर, थाना चैनपुर, जिला पलामू।
  3. युसुफ अंसारी, पिता ग्यासुदीन अंसारी, सा० बंजारी, थाना चैनपुर, जिला पलामू।
  4. शाहिद खलीफा, पिता स्व० शकील खलीफा, सा० नई मोहल्ला, शाहपुर, थाना चैनपुर, जिला पलामू।

आपराधिक इतिहास:

सईद मोसाहिद उर्फ छोटू, पिता सईद जावेद खान, सा० हुसैनी मोहल्ला, शाहपुर, थाना चैनपुर, जिला पलामू।

1. चैनपुर थाना कांड सं०-228/25, दिनांक 22.11.2025, धारा-103(1)/238/61(2)/3(5)/303(2) बी०एन०एस०।

जब्त प्रदर्श की विवरणी:

  1. देशी पिस्टल – 02 अदद।
  2. मैगजीन – 02 अदद।
  3. जिंदा गोली – 12 अदद।
  4. खोखा – 01 अदद।
  5. रेडमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल – 01 अदद।
  6. वीवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल – 01 अदद।

छापामारी दल:

  1. राजेश यादव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर।
  2. पु०अ०नि० लाल जी, थाना प्रभारी, चैनपुर थाना।
  3. पु०अ०नि० शिवनाथ रंजन, चैनपुर थाना।
  4. पु०अ०नि० रमण यादव, चैनपुर थाना।
  5. पु०अ०नि० अनुप टोपनो, चैनपुर थाना।
  6. स०अ०नि० सिंगराय हेम्ब्रम, चैनपुर थाना।
  7. स०अ०नि० विक्रम सिंह तामसोय, चैनपुर थाना।
  8. सशस्त्र बल, चैनपुर थाना।
लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar Pathak

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More