Dhanbad News: बलियापुर पूर्वी पंचायत में तीन लाभुकों ने किया नए आवास में गृह प्रवेश

बलियापुर पूर्वी पंचायत में नए आवास का गृह प्रवेश कराते उप प्रमुख आशा देवी और अन्य।

धनबाद: बलियापुर पूर्वी पंचायत में बुधवार को तीन आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्णिमा स्वर्णकार, पति भोला नाथ स्वर्णकार, जमुना देवी, पति परेश चन्द्र प्रमाणिक तथा गोपी स्वर्णकार, पति भैरव पॉल के नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया गया। सभी आवासों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

इस अवसर पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास और मुखिया गणेश महतो ने फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर गृह प्रवेश कराया।

मौके पर बीपीआरओ मो. आलम, आवास कोऑर्डिनेटर गौरी शंकर चौधरी, आवास ऑपरेटर कृष्णा गोप, पंचायत सचिव विनीता कुमारी, पंचायत सहायक किसनु कुमार दास सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Arti kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More