Hazaribagh News: चम्पानगर पंचायत के विद्यालयों की समस्याओं को लेकर झामुमो नेता सुनील शर्मा सक्रिय

हजारीबाग: चम्पानगर पंचायत के (डुमरी,कलवारा बांध,तिलरा(,विद्यालय से जुड़ी समस्याओं को लेकर पंचायत समिति सदस्य मुकेश उपाध्याय एवं पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी ईचाक पश्चिमी संतोष यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सुनील शर्मा से संपर्क कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनील शर्मा ने त्वरित पहल करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम से मुलाकात की और विद्यालय की समस्याओं को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के हित में समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आग्रह किया। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम जी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस पहल पर पंचायत समिति सदस्य मुकेश उपाध्याय, संतोष यादव एवं पंचायत के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सुनील शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना, संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। बच्चों की शिक्षा और उनका बेहतर भविष्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जनता की आवाज हमारी जिम्मेदारी, समाधान के लिए प्रयास हमारी प्रतिबद्धता।


