शिक्षा के अभाव में जीवन है अधुरा: जयप्रकाश

द्वारपहरी(गिरिडीह): शिक्षा ही मानव जीवन का सबसे बड़ा श्रृंगांर है। अगर मनुष्य में शिक्षा नही है तो वह जीवन में अंधकार भर देती है। इसलिए शिक्षा के अभाव में मानव जीवन अधुरा है। उक्त बातें गुरूवार को सदर प्रखंड के पनयडीह में अवस्थित किड्स प्ले स्कूल की दुसरी वर्षगाँठ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गांडेय विधायक प्रो जय प्रकाश बर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री बर्मा द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर एवं विद्यालय में अध्यनरत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गीत प्रस्तुत कर किया गया। वहीं समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य शांति मारंडी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गांवों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय की स्थापना तो कर दी गयी है। लेकिन शिक्षकों के अभाव के कारण सही तरीके से विद्यालय में बच्चों को शिक्षा प्राप्त नहीं हो पा रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित निजी विद्यालय गरीबों के बच्चों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। वहीं स्थानीय मुखिया सह प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने कहा कि इस क्षेत्र में निजी विद्यालय तो कई संचालित है लेकिन किड्स प्ले स्कूल का अभाव था। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का शुरुआती शिक्षा कमजोर पड़ जाती थी। जिस बच्चे का जड़ ही कमजोर होगा उसका विकास कहां तक सही होगा यह हर कोई अनुमान लगा सकता है। इसलिए ऐसे विद्यालय की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा।

वहीं समारोह में बच्चों द्वारा कई तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे देख अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बैजनाथ बर्मा, जितेन्द्र कुमार, विद्यालय प्राचार्य रूबी गुप्ता मौजूद थे। वहीं समारोह का संचालन मिस राखी ने किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More