कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कमर्शियल LPG की कीमत बढ़ने पर डॉ. राजीव नारायण प्रसाद ने उठाए सवाल

डॉ. राजीव नारायण प्रसाद ने कहा- महंगाई से आम लोगों और कारोबारियों पर बढ़ेगा खर्च का बोझ

रांची : 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 1 अक्टूबर 2026 से हुई बढ़ोतरी को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया पैनलिस्ट डॉ. राजीव नारायण प्रसाद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

रांची में 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से ₹71.50 बढ़कर ₹3,004.50 हो गई है। सितंबर में इसकी कीमत ₹2,933 थी।

डॉ. राजीव नारायण प्रसाद ने कहा कि त्योहारों के मौसम में LPG की कीमत बढ़ने का असर मिठाई, नमकीन, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और शादी-ब्याह के आयोजनों में इस्तेमाल होने वाली सेवाओं की लागत पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि गैस की कीमत बढ़ने से दूध, चाय, चीनी, घी और चावल समेत खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ने की आशंका है।

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने सरकार के आर्थिक आंकड़ों को लेकर भी अपनी आपत्ति जताई।

डॉ. प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई से आम लोगों को राहत देने के लिए कदम उठाने चाहिए।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More