Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पलामू : छत्तरपुर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा उर्फ बबली सिन्हा का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को अचानक वरुण प्रकाश सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें डाल्टनगंज स्थित नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक छतरपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचने लगे। लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


