सपनों के बदले धोखा: शादी का झांसा देकर युवती की जिंदगी से खिलवाड़, घर में घुसकर निभाया दरिंदगी का खेल

लावालौंग: थाना क्षेत्र मे शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित यौन शोषण करने के मामले में लावालौंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त मो. आदिल उर्फ मो. हबीबुल्लाह आदिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का भरोसा दिया और उसके घर में प्रवेश कर उसके साथ यौन शोषण किया।
मामले की शिकायत के बाद लावालौंग थाना में कांड संख्या 61/2026, दिनांक 22 अगस्त 2026 दर्ज किया गया। प्राथमिकी में धारा 69/351(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आदिल उर्फ मो. हबीबुल्लाह आदिल, पिता स्व. मो. सलीम, निवासी लाइन मोहल्ला, आजादनगर, चतरा के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज है।




