Giridih News: जमुआ में आधी रात भीषण आग, पांच मवेशियों की जलकर मौत; करीब 4 लाख का नुकसान

गिरिडीह के जमुआ प्रखंड स्थित गांधी चौक तारा में गुरुवार की आधी रात अचानक आग लगने से पांच मवेशियों की जलकर मौत हो गई। हादसा गांगो महतो के घर में मवेशियों को बांधने वाले स्थान पर हुआ। आग में दो दुधारू गाय, दो बछड़े और एक बछिया की मौत हो गई।

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड  के गांधी चौक तारा में गुरुवार की आधी रात अचानक आग लगने से पांच मवेशियों की जलकर मौत हो गई। जल कर मरने वाले जानवरों में दो दुधारू गाय दो बछड़ा और एक बा छी  शामिल है सभी एक ही जगह बंधे हुए थे  जबतक घर वालो की भनक लगी तब तक सभी जानवर जल चुके थे इस तरह के  जानवरों में  घटना गांव के गांगो महतो के घर में हुई। आग जानवरों के बांधने वाले घर में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
आग की लपटों ने सटे हुए घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इससे घर में रखे सामनों में अनाज आलू प्याज कपड़ा सहित कई सामान जलकर राख हो गए।जिससे इस घटना में गरीब को लगभग चार लाख राशि का नुकसान हुआ है  आधी रात आग लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में पांच मवेशियों के मरने से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित स्वजन घटना स्थल से सो गज दूरी के घर में सो रहे थे जिससे घटना की जानकारी होने में देर हुई जानकारी मिलने के सारा खो चुका था  आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

घटना के खबर सुनकर  स्थानीय जिला परिषद कुमारी प्रभा वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो पंचायत समिति सदस्य मनोज पंडा भाजपा नेता विवेक आनंद पहुंचकर पीड़ित को आपदा राहत से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया  इधर ग्रामीण विवेक  कुशवाहा, राहुल वर्मा , अशोक वर्मा , हरदयाल वर्मा , रामदेव वर्मा , मुकेश वर्मा , विकास महतो ने आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा

लेखक के बारे में

By Suman Kumari

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More