सड़क दुघर्टना में महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के समीप एक बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका महिला की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी पिंकी राणा पति अभिमन्यु राणा के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान मरकच्चो निवासी 18 वर्षीय कासिम अंसारी पिता मनीर अंसारी के रूप में हुई है । मिली जानकारी के अनुसार कासिम अपने एक मित्र के साथ अपने बाइक से कोडरमा से अपने घर मरकच्चो जा रहा था। इसी दौरान जयनगर के पिपचो चौक के समीप पिंकी राणा जो कचरा फेंकने हेतु सड़क पार कर रही थी, उसे देख कासिम का बाइक अनियंत्रित हो गया। और पिंकी राणा बाइक कि चपेट में आ गयी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिंकी काफी दूर जा गिरी। वहीं टक्कर लगते ही पिंकी राणा का दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
वहीं कासिम को भी इस टक्कर में चोटें आई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल कर वहां बुलाया और दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहाँ पहुंचने पर ईलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। वहीं कासिम का ईलाज अभी जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ मृतका के शव को देखते ही वे रोने बिलखने लगे। मृतका अपने एक 12 वर्षीय पुत्र व 6 वर्षीय पुत्री छोड़ गई है।


