Hazaribagh News: जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर नवाजा

हज़ारीबाग़: अपराध नियंत्रण, नशामुक्ति अभियान और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाने पर इचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार को जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, श्रावण मेला में सुचारु यातायात व्यवस्था तथा बुढ़िया माता परिसर में मेला के सफल आयोजन में पुलिस के योगदान की विशेष सराहना की गई। कॉलेज विद्यार्थियों को यातायात नियमों, नशाखोरी के दुष्परिणामों और कानून की जानकारी देने के लिए एसआई नंद किशोर दास को भी सम्मानित किया गया।
वहीं, एसआई रामराज सिंह और सुदेश कुमार को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में आगामी दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर परमुखिया प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद उर्फ भोला झामुमो नेता विनय धवन, सिकंदर राम, मनोज सिन्हा, मो. हकीक, मो. आजाद, धनेश्वर ठाकुर, मो. अताउल्ला और मो. जज समेत कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

