Sahebagnj News: तीनपहाड़ के विकास के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने उठाई पुरजोर आवाज
-1024x614.jpeg)
साहिबगंज: सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक विशेष अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा 21 जून 2026 को कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सराहनीय पहल है।
अब्दुल्ला अंसारी ने कहा कि ट्रेन ठहराव के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य गंभीर समस्याओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने संघर्ष समिति से अपील की है कि धरना-प्रदर्शन में कुछ अन्य प्रमुख मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाए। उन्होंने समिति से मांग की है कि अस्पताल में डॉक्टरों की स्थायी व्यवस्था की जाए। खराब पड़े चापाकलों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।
चोरी के मोबाइल के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई हो। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण रोककर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। अवैध लॉटरी के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगे। तीनपहाड़ में आधार कार्ड सेंटर खोला जाए। सड़क जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो और सरकारी नालों पर अतिक्रमण हटाया जाए और भुइयां टोली सहित पूरे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगे।
सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं है, बल्कि तीनपहाड़ के विकास, कानून व्यवस्था और जनहित के मुद्दों को प्रशासन के सामने मजबूती से रखना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से विकास के लिए एकजुट होने की अपील भी की है।


