Giridih News: खदान विवाद ने लिया खूनी रूप, चाचा की चाकू मारकर हत्या

गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के खेरीडीह गांव में पत्थर खदान संचालन को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय रफीक अंसारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
गिरिडीह: गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरीडीह गांव में पत्थर खदान संचालन को लेकर विवाद में बड़ी घटना घट गई ,उक्त घटना में चाचा की मौत हो गया। विगत बुधवार रात्रि में हुए विवाद में 55 वर्षीय रफीक अंसारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक के परिजनों के अनुसार, रफीक अंसारी का अपने ही भतीजे जियाउल अंसारी और अन्य लोगों के साथ खदान संचालन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति के बुलावे पर रफीक अंसारी वहां पहुंचे, जहां बात बढ़ते-बढ़ते खूनी संघर्ष में बदल गई।
आरोप है कि जियाउल अंसारी, अयूब अंसारी और उसके बेटे ने मिलकर रफीक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। एसडीपीओ के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


