Hazaribagh News: दारू थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 720 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

दारू थाना परिसर में बरामद शराब का प्रदर्शन करते अधिकारी।

हजारीबाग: जिले में अवैध शराब की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत दारू थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दारू थाना क्षेत्र के जौन्हिया गांव में छापेमारी कर 720 पीस अवैध अंग्रेजी शराब और सिग्नेचर कंपनी की करीब 200 खाली बोतलें बरामद की हैं। बरामद शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन गोवा लिखा हुआ है। हालांकि, छापेमारी के दौरान मकान में मौजूद आरोपी राहुल कुमार गुप्ता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हजारीबाग से 9 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जौन्हिया गांव निवासी राहुल कुमार गुप्ता के घर में अवैध शराब छिपाकर रखे जाने और उसकी खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया।

इसके बाद 9 अक्टूबर को सुबह करीब 7:30 बजे दारू थाना पुलिस की टीम ने राहुल कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने ICONIQ BEVERAGES EL-CHAPO Extra Premium Whisky ब्रांड की 750 एमएल की कुल 720 बोतलें बरामद कीं। शराब की बोतलों पर गोवा में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था। इसके अलावा सिग्नेचर कंपनी की लगभग 200 खाली शराब की बोतलें भी बरामद की गईं।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More