दिल्ली क्राइम: मां ने ली अपनी दो बेटियों की जान, 17 दिन बाद सामने आई भयानक सच्चाई

क्राइम डेस्क: दिल्ली के मालवीय नगर में 17 दिन पहले हुई इस सनसनीखेज घटना के खुलासे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दो सगी बहनों की निर्मम हत्या के पीछे उनकी खुद की मां का हाथ निकला है, जिसने घरेलू कलह और तनाव के चलते ये खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस को 5 फरवरी की शाम करीब 6:10 बजे मालवीय नगर के एफ ब्लॉक स्थित एक मकान से इस वारदात की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया और अंदर जाकर दो युवतियों – राधिका अरोड़ा (33) और गुनीशा अरोड़ा (28) – के शव बरामद किए। राधिका के चेहरे पर तकिया दबा हुआ था, जबकि गुनीशा का गला क्रैप बैंडेज से कसा गया था; दोनों के हाथों पर गहरे कट के निशान भी थे।
मां सुनीता अरोड़ा को बेहोशी की हालत में वहीं पाया गया, जिसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जांच में घटनास्थल से फिनाइल की गोलियां बरामद हुईं, जो बताती हैं कि हत्या के बाद उन्होंने खुदकुशी की


