Koderma News: मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

मृतक युवक की पहचान शिवपुर निवासी सुमंत कुमार के रूप में हुई

Koderma News: मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या
सुमंत कुमार (फाइल फोटो)

मां द्वारा खाने के लिए फोन की कई बार फोन करने के बाद फोन नहीं उठाने पर परिजन के द्वारा छत पर जाकर कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो सुमंत कुमार कमरे के छत में लगे पंखे से ओढ़नी के द्वारा झूलता हुआ दिखाई दिया.

कोडरमा: सतगावां प्रखंड के ग्राम शिवपुर में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की पहचान सुमंत कुमार (27 वर्ष, पिता-अजय सिंह, ग्राम शिवपुर निवासी) के रूप में पहचान की गई है. मृतक मंगलवार के शाम बाजार से आने के बाद घर में खाना खाने के लिए मां के द्वारा कहा गया. सुमंत कुमार कुछ देर के बाद खाना खाने की बात कह कर छत पर कमरे में सोने चला गया. इसी बीच मां द्वारा खाने के लिए फोन की कई बार फोन करने के बाद फोन नहीं उठाने पर परिजन के द्वारा छत पर जाकर कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो सुमंत कुमार कमरे के छत में लगे पंखे से ओढ़नी के द्वारा झूलता हुआ दिखाई दिया.

आनन फानन में बंद कमरे के दरवाजे को तोड़कर सुमंत कुमार को बाहर निकाला गया. जिसके बाद परिजन फ़ौरन सुमंत को लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद कोडरमा रेफर कर दिया. कोडरमा में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का अगले माह विवाह का समय तय किया गया था. मृतक के पिता फिलहाल आर्मी से रिटायर होकर लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस में कार्यरत थे. मां बिहार में शिक्षक हैं. मृतक सुमंत कुमार चार भाई बहन में छोटा था. उसके कमरे से सुसाइड लेटर मिला है, जिसमें 29 सितंबर को हुई हॉस्पिटल में घटना की जिक्र करते हुए कहा है कि दर्ज मामले को लेकर मानसिक तनाव में चल रहा था, जिसको लेकर आत्महत्या किया.

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Lohardaga News: भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो सगे गांव के युवकों की मौत
Dumka News: DC का औचक निरीक्षण: स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय पहुंचे अभिजीत सिन्हा, कर्मियों में हड़कंप
Dumka News: शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने एमडीएम व्यवस्था को परखा
Dhanbad News: एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 नियुक्तियां होंगी, उपायुक्त ने चयन प्रक्रिया तय की
Dhanbad News: कोयला परियोजना के साइट इंचार्ज को जान से मारने की धमकी
हथियार छोड़ मुख्यधारा की ओर लौटे ग्रामीण: पलामू टाइगर रिजर्व और बूढ़ापहाड़ क्षेत्र में दिखा बड़ा बदलाव
Pakur News: विधायक की पहल पर ढेकीडूबा गाँव में लगा 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 
Pakur News: श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई शिवरामपुर की प्रार्थना सभा
Palamu News: 27 मार्च को प्रसिद्ध भजन गायिका इशरत जहां का भव्य कार्यक्रम 
Bokaro News रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल में बैठक 
Bokaro News: रीतुडीह में सीएसआर विभाग ने चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान