Dhanbad News: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के माथाबाँध मैदान में अंतर क्षेत्रीय हॉकी ट्रायल का भव्य आयोजन

उपस्थित अधिकारी व यूनियन प्रतिनिधि।

बाघमारा: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र संख्या 1 अंतर्गत माथाबाँध मैदान अंतर क्षेत्रीय हॉकी ट्रायल का भव्य आयोजनकिया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक के.के. सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
​
इस ट्रायल में बरोरा क्षेत्र के अलावा ब्लॉक-II, गोविंदपुर, कतरास, सिजुआ, कुसुंडा, पी.बी. एरिया, पश्चिमी झरिया, बस्ताकोला, लोदना, पूर्वी झरिया और सी.वी. वाशरी डिवीजन से 40 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना, निष्पक्षता और अनुशासन के उच्च आदर्शों का पालन करते हुए निष्ठा के साथ खेलने की शपथ ली। इस अवसर पर एरिया मैनेजर एच आर अविराज शेखर, मैनेजर एच आर संतोष कुमार सिन्हा, सोरम संजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सलाहकार समिति और कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
​​
यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करने के साथ-साथ बीसीसीएल में एक स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ। दर्शकों की उपस्थिति ने पूरे आयोजन में और अधिक उत्साह भर दिया। यूनियन प्रतिनिधि के रूप में राजीव कुमार, उमाकांत राय, मनोज मोदी, देवानंद राजभर, गणेश सिंह अन्य लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More