Hazaribag News: धार्मिक आयोजनों से समाज में बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा: मनीष जायसवाल

श्री श्री 1008 शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री राम चरित मानस परायण महायज्ञ में हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। इस दौरान दोनों पूजा कमिटियों के पदाधिकारियों ने सांसद और विधायक को पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का कार्य करते हैं।

बरही: बरहीडीह के प्राचीन छठ घाट स्थित सूर्य मंदिर में महायज्ञ महोत्सव और बरसोत में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 शिव परिवार एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह श्री राम चरित मानस परायण महायज्ञ में हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। इस दौरान दोनों पूजा कमिटियों के पदाधिकारियों ने सांसद और विधायक को पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि महायज्ञ जैसे आयोजन धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। क्षेत्रवासियों की आस्था को नमन करते हुए उन्होंने भगवान सूर्य और भगवान शिव से सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएँ हमारी धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है। महायज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों और श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास और खुशहाली की कामना की।

मौके पर जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूजा समिति अध्यक्ष राजसिंह चौहान, सचिव राजवंशी सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुखिया समशेर आलम, मोतीलाल चौधरी, राजकुमार केशरी, युवा नेता आकाश जायसवाल, कृपाल राणा, सोनू केशरवानी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More