Koderma News : लापता मासूम सैफ की बरामदगी को लेकर जयनगर में भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च

इरगोबाद निवासी तीन वर्षीय सैफ की गुमशुदगी के विरोध में जयनगर में भाकपा माले ने प्रतिवाद मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन से शीघ्र बरामदगी की मांग की।

कोडरमा : जयनगर भाकपा माले प्रखंड कमिटी ने पुलिस की धीमी कार्यवायी के खिलाफ रविवार को प्रतिवाद मार्च निकाला। इरगोबाद निवासी मोहम्मद शमशेर के तीन वर्षीय पुत्र सैफ की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर इरगोबाद गांव से पेठियाबागी होते हुए थाना मोड तक प्रतिवाद मार्ग निकाला गया। मार्च का नेतृत्व माले नेता मोहम्मद इब्राहिम, प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, अशोक यादव कर रहे थे। सैफ के लापता पर चुप्पी क्यों, पुलिस प्रशासन जवाब दो, सैफ लापता पर स्थानीय विधायक सांसद की चुप्पी क्यों, सांसद विधायक जवाब दो, पुलिस प्रशासन अबोध बालक को अविलम्ब बरामद करो पुलिस अपराधी गठजोड़ को ध्वस्त करो- के नारों के साथ प्रतिवाद मार्च निकाला गया। यह थाना मोड पर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड सचिव मुन्ना यादव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन इस घटना का उद्वेदन अविलम्ब करे, नहीं तो आंदोलन उग्र रूप लेगा जिसकी जवाब देही पुलिस प्रशासन की होगी।

दो दिनों के अंदर पुलिस प्रशासन बच्चा को बरामद करे। सभा को शंभू नाथ वर्मा, महेश कुमार सोनी, जिला कमेटी सदस्य बहादुर यादव, असगर अंसारी, अशोक यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भोला यादव, राजेंद्र यादव, जयनगर पश्चिमी जोन लोकल कमेटी सचिव मशरूल होदा अंसारी, कालेश्वर राणा, सुरेंद्र भाई मोदी, जयनगर पश्चिम पंचायत मुखिया प्रतिनिधि इसाक अंसारी, योगियाटिल्हा मुखिया इरफान अंसारी, समाजसेवी राम कुमार, राजेंद्र दास, जयनगर पश्चिम पंचायत के मुखिया कौशर खान ने संबोधित किया। मौके पर कयूम अंसारी, केदार पासवान, रामधनी पंडित, मंजूर आलम, रजिया खातून, अख्तरी खातून,मंजू देवी, मंसूर आलम, संतोष यादव, हसीना खातून, तजबुन खातून, असगर अली, शुक्र मिया सहित काफी संख्या में महिला पुरुष प्रतिवाद मार्च में शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More