Dhanbad News: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने गोविंदपुर में किया विकास योजनाओं का शिलान्यास

जाहेर स्थान सौंदर्यीकरण का शिलान्यास: राधानगर में शिलापट्ट का अनावरण करते विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो।

धनबाद: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने आज गोविंदपुर प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक उत्थान को गति देने के उद्देश्य से इन योजनाओं की शुरुआत की गई है।

वही अपने दौरे के दौरान विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो ने गोविंदपुर प्रखंड के राधानगर में जाहेर स्थान सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जाहेर स्थान हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इसका सौंदर्यीकरण होने से स्थानीय लोगों को अपनी धार्मिक परंपराओं को सहेजने में सुविधा होगी और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।

शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम:

इसके पश्चात, विधायक महोदय ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया। उन्होंने गोविंदपुर प्रखंड के ही +2 उच्च विद्यालय, बिराजपुर में 3 आधुनिक लैब (प्रयोगशाला) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक शिक्षा देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

इन नई प्रयोगशालाओं के बनने से छात्रों को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा में काफी मदद मिलेगी। इस शिलान्यास समारोहों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर विकास कार्यों की सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More