Sahebganj News: भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने बरहेट में एसआईआर-2026 कार्यों की समीक्षा की

साहिबगंज: भारत निर्वाचन आयोग के सचिव संजीव कुमार प्रसाद ने आज बरहेट में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जिले का एक भी पात्र आदिवासी एवं पहाड़िया मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए और साथ ही अपात्र, मृत, डुप्लिकेट व स्थानांतरित नामों को पूरी प्रक्रिया के तहत सूची से हटाया जाए।
उन्होंने कहा कि दावा-आपत्ति से संबंधित सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि किसी भी पात्र नागरिक को परेशानी न हो और शुद्ध, त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके, सचिव ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सत्यापन करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला यही है कि हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में अधिकारपूर्ण स्थान सुनिश्चित हो।

