पत्रकार निर्मल महाराज ने धूमधाम से मनाया अपना जन्मदिन

सैकड़ों लोगों ने निर्मल महाराज को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

बोकारो: बोकारो के वरीय पत्रकार निर्मल महाराज ने अपना जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर गरीब एवं निर्धन लोगों के बीच गर्म वस्त्र, कंबल और मिठाई का वितरण किया।

निर्मल महाराज ने जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत निर्धन लोगों के बीच गर्म वस्त्र और मिठाई का वितरण किया। निर्मल महाराज हर वर्ष अपने जन्मदिन पर निर्धन लोगों के बीच गर्म वस्त्र आदि का वितरण करते हैं।

रामाकांत पांडेय, कृष्णा राहुल, सुनील कुमार, पीयूष कुमार राय, अजय कुशवाहा, उमेश जायसवाल, नील कमल चक्रवर्ती, सिद्धार्थ सिंह उर्फ माना सिंह, सूर्यदीप महाराज, राज किशोर महाराज, रमेश महाराज, विष्णु महाराज, प्रियांशु महाराज और सुमित राठौर सहित सैकड़ों लोगों ने निर्मल महाराज को जन्मदिन की बधाई दी।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More