झारखंड : अनलाॅक – 1 के लिए नियम जारी किए, जानिए क्या खुलेगा, कहां खुलेगा

झारखंड सरकार ने अनलाॅक 1 के लिए जो नियम जारी किए हैं वे 30 जून तक प्रभावी रहेंगे, यानी इस बीच कोई और छूट मिलने की संभावना नहीं है.
रांची : झारखंड सरकार ने आज अनलाॅक – 1 के लिए गाइड लाइन जारी कर दी. केंद्र सरकार ने 30 तारीख को ही इस संबंध में गाइडलाइन जारी की थी, जिसके बाद राज्य सरकारों को अपने सूबे की स्थिति के अनुरूप उसका पालन करना था और छूट देने या न देने पर निर्णय लेना था. अनलाॅक वन के लिए जारी गाइड लाइन में मोबाइल दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गयी है.
लॉकडाउन में ढील को लेकर राज्य सरकार का निर्देश।
आप सभी से आग्रह है घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। आपस में दूरी बनायें रखें, मगर दिलों को जोड़े रखें। pic.twitter.com/X5cprgq1FV
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) June 1, 2020
मोबाइल, घड़ी, टीवी व अन्य इलेक्ट्रानिक चीजों के सर्विस सेंटर खुल सकेंगे. आइटी रिलेटेड प्रोडेक्ट जैसे कंप्यूटर व अन्य के सर्विस सेंटर खुल सकेंगे. एसी, फ्रीज, कुलर के सर्विस सेंटर खुल सकेंगे. इन सभी चीजों के सर्विस सेंटर सिर्फ म्यूनिसिपल इलाके में ही खुल सकेंगे.
निजी कंपनियों के काॅल सेंटर खुल सकेंगे.
इलेक्ट्रिकल प्रोडेक्ट की दुकानें खुल सकेंगी. वायर, स्वीचगियर, लाइट.
कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक की दुकानें भी खुल सकेंगी. मोबाइल, टीवी, रेफ्रिजेरेटर, वाशिंग मशीन, एयर कंडिशनर.
आॅटो एसेसरीज, बैटरी, ज्वेलरी की दुकानें खुल सकेंगी.
#झारखण्ड सरकार ने लिया फैसला @HemantSorenJMM #लॉकडाउन 5 और #अनलॉक1 के दौरान सरकार ने कई दुकानों को खोलने का लिया फैसला:
मोटर गैरेज
आई टी दुकान
ऑटोमोबाइल
बैटरी
जेवलरी
क्रोकरी
किचन वेयर
घड़ी दुकान
इलेक्ट्रॉनिक
आदि की दुकानों को खोलने का फ़ैसला@BOC_MIB @PIBHindi @JharkhandCMO pic.twitter.com/hNSC7xVPz8— PIB in Jharkhand 🇮🇳 #StayHome #StaySafe (@RanchiPIB) June 1, 2020
किचन के सामान, फर्निचर, घड़ियों की दुकानें खुल सकेंगी.
मोटर वक्र्सशाॅप व गैरेज शहरी इलाके में जिला मुख्यालय में खुल सकेंगे.
जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र में इन चीजों की दुकानें खुल सकेंगी:
भारी समान, जेनेरेटर, कैपिटल गुड्स.
रेस्त्रां खुल सकेंगे, वो भी शहरी इलाके में. वे सिर्फ होम डिलेवरी व टेक अवे सर्विस दे सकेंगे.
जिले के अंदर परिवहन हो सकेगा और इसके लिए रिक्शा, टेंपो, इ रिक्शा और हाथ रिक्शा चल सकेंगे.
टैैक्सी श्रेणी की गाड़ियों में जिसकी क्षमता सात है, उस पर चार लोग बैठेंगे और और जिसकी क्षमता चार है उस पर दो लोग बैठेंगे. इ रिक्शा पर मात्र दो लोग बैठेंगे और हाथ रिक्शा पर एक व्यक्ति.
वाहन वाले को सेनेटाइजर व स्प्रे रखना होगा और बार यात्री को बैठाने से पहले व उतारने के बाद अपने वाहन को सेनिटाइज करना होगा.
सैलून, स्पा, कपड़े व जूते-चप्पल की दुकानें अभी नहीं खुलेंगी. धार्मिक स्थल, स्टेडियम, Sports कांप्लेक्स भी अभी नहीं खुलेंगे.




