धनबाद में मिला कोरोना संक्रमण का पहला मामला, 24 में छह जिलों तक पहुंची महामारी

रांची : झारखंड में कोरोना का एक और मामला मिला है. एक नया मामला धनबाद के कुमारधुबी में मिला है. इस तरह राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 29 हो गयी. कल एक और केस रांची के हिंदपीढी में मिला था, जिसके बाद कोरोना पीड़ितों की संख्या 28 तक पहुंची थी, जिसमें आधे केस अकेले हिंदपीढी इलाके के थे. कुमारधुबी में आज एक युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है.
अबतक राज्य के पांच जिलों में कोरोना संक्रमण का केस पाया गया. इसमें रांची, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा व धनबाद शामिल हैं.
धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने जिले के पहले कोरोना केस की पुष्टि की है. युवक 23 साल का है और आठ अप्रैल को आसनसोल से यहां लौटा था. जांच टीम अब उस युवक के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर रही है.


