कोरोना की जानकारी के लिए 24 घंटे के अंदर एक्सपर्ट कमेटी और वेबसाइट बनाए केंद्र : सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि 24 घंटे के अंदर इस बीमारी से निबटने के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाएं और इसके साथ ही इस बीमारी की जानकारी देने के लिए एक वेबसाइट आरंभ करें. सुप्र्रीम कोर्ट आज वकील एए श्रीवास्तव की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कोरोना लाॅकडाउन को देखते हुए गरीबों को भोजन व आश्रय उपलब्ध कराने की मांग की गयी थी.


इस मामले में केंद्र की ओर से साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि अंतरराज्यीय पलायन पर पूरी तरह रोक थी. उन्होंने कहा कि 22 लाख 88 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया. ये जरूरतमंद लोग व दिहाड़ी मजदूर हैं. उन्हें आश्रय में रखा गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More