विद्यार्थियों ने खादी आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण किया

रांची: शनिवार को राजधानी के धुर्वा स्थित एस भी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्योदय आश्रम का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण आज महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि के मौके पर गांधी दर्शन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कला मंच की ओर से किया गया।

डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं महात्मा गाँधी के मार्गदर्शन में स्थापित इस खादी संस्था में गरीब तबके के लोगों को रोजगार मुहैया कराई जाती है। इस आश्रम में अंग्रेजों के जमाने में स्वतंत्रता की लड़ाई के लिए क्रांतिकारियों द्वारा रणनीति बनाई जाती थी। साथ ही यहां पर कई स्वतंत्रता सेनानी आकर ठहरते थे। यह संस्था 1928 से संचालित है, जो कि झारखंड और बिहार की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी संस्था है। यह संस्था सुदूर क्षेत्रों में भी रोजगार मुहैया कराती है।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने चरखा कैसे चलता है, धागा बनाने की प्रक्रिया, कपड़ा बुनाई की प्रक्रिया, इत्यादि को बुनकरों से मिलकर जाना। इसके अलावा उन्होंने आश्रम में लगे तस्वीरों सहित कई पुरानी वस्तुओं को देखा और कई महत्वपूर्ण चीजों का अवलोकन कर अच्छा अनुभव प्राप्त किया।

इस अवसर पर झारखंड चैम्बर के अध्यक्ष कुणाल आजबानी, छोटा नागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संग्रक्षक अभय कुमार चौधरी, सचिव भावना देवी, समाजसेवी राज कुमार पोद्दार, समाजसेवी राजीव रंजन, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी अनुज वर्मा, अनुकूल चौधरी, गौरव अग्रवाल, स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार, अमित कुमार, मिथिलेश कुमार, अखिल भारतीय मड़वाडी महिला मंच की अन्नू पोद्दार, गीता डालमिया, उषा अग्रवाल, अनुपमा राजगढ़िया महिला समेत विद्यार्थियों, शिक्षक एवं आश्रम के सभी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More