मामूली विवाद में गई पत्नी की जान, वहीं पति की स्थिती चिंताजनक

गढ़वा : राज्य में एक तरफ नशा कारोबारियों (Drug addicts) के खिलाफ करवाई करने का आदेश आदेश डीजीपी एमवी राव (DGP MV Rao) ने दे दी है. पुलिस लगातार कार्रवाई कर नशा कारोबारियों पर नकेल कस रही है. वहीं दूसरी ओर शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में हुई मामूली विवाद (Minor dispute) ने दिल-दहला देने वाली घटना प्रकाश में आया है.
आग के हवाले किया दंपत्ति ने
पति-पत्नी ने अपने आप को आग के हवाले (Set on fire) कर कर दिया. इस घटना में पत्नी की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से झुलस (Severely scorched) गया. यह घटना सोमवार की देर रात गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र में घटी है. घटना की सूचना पुलिस को मंगलवार को मिली. पुलिस ने बताया कि पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद यह घटना घटी है. मृतक की पहचान संतोष राम की पत्नी खुशबू देवी (26 वर्ष) के रूप में हुई है.
रेफरल अस्पताल के पास था दुकान
आपको बता दें कि संतोष राम रंका थाना क्षेत्र में स्थित रेफरल अस्पताल (Referral Hospital) के पास चाय-नाश्ता का दुकान चलाता था. वहीं पत्नी इसी दुकान में संतोष राम की मदद करती थी. संतोष राम को शराब पीने (Drinking alcohol) की आदि था. इसको लेकर कई बार दोनों में झगड़ा हो चुका था. सोमवार को 7:30 बजे दुकान बंद कर दोनों दंपत्ति अपने घर चले गए करीब रात 8:00 बजे घर से धुआं उठता दिखा.
रिम्स किया गया रेफर
चिल्लाने की आवाज आने पर लोगों ने देखा कि पति-पत्नी दोनों ही आग से जल रहे हैं. किसी तरह स्थानीय लोगों ने आग को बुझाया और उन्हें रेफरल अस्पताल ले गए. वहां उनका प्राथमिक इलाज (Primary treatment) के बाद डॉक्टर ने दंपत्ति को रिम्स रेफर कर दिया. मंगल दोपहर को ही खुशबू ने अपनी दम तोड़ दिया. जबकि संतोष की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. दोनों दंपत्ति के तीन बच्चे हैं.


