जोगता साइडिंग पर गूंजा बम धमाका, स्थानीय लोगों में दहशत

धनबाद: जिला के बाघमारा थाना क्षेत्र (Baghmara Police Station Area) में एक बार फिर बम के धमाकों और गोलियों के तड़ताड़ाहट (Gunfire) से थर्रा उठा. यह बीजेपी के विधायक ढूल्लू महतो (BJP MLA Dikhlu Mahato)  के विधानसभा क्षेत्र का मामला है. स्थानीय लोगों में दहशत की माहौल (Panic atmosphere)  है. सभी लोग अपने-अपने घरों में दुबके पड़े है.

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के समर्थक (Congress supporters) जोगता साइडिंग में मैन्युअल लोडिंग शुरु करने की मांग को लेकर बंदी कराने जा रहे थे. तभी 40 -50 की संख्याओं में आए अपराधियों ने उन पर बम की वर्षा कर दी. पूरे बाघमारा का जोगता साइडिंग (Bagmara’s Jogta Siding) पर बम का धमाका गूंजता रहा. अचानक हुए हमले के कारण कांग्रेस समर्थकों में अफरा तफरी मच गई.

इस दौरान पुलिस मौके से हमलावर फर्जी इंटक नेता अरमान मलिक (Attacker fake intuck leader Armaan Malik) सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. उसके पास से एक कट्टा बरामद किया गया. पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More