सीबीआई छोटा राजन के खिलाफ 4 नए मामलों में शुरू की जाँच

मुंबई: छोटा राजन के खिलाफ दर्ज चार और मामलों पर सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।  ये चारों मामले 1995 से 1998 के बीच के हैं, जिनपर मंगलवार को अलग से  एफआईआर दर्ज  की गयी। ये मामले 1995, 1996, 1997 और 1998 में अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज किए गए थे।

इससे पहले भी सीबीआई पिछले साल के अक्टूबर महीने में भी राजन के पांच मामलों को अपने हाथ में लिया था, जिसमे उसके शुरुआती दिनों के मामले भी शामिल हैं। उन दिनों वह अपने पहले अपने संरक्षक राजन नायर उर्फ बड़ा राजन के साथ कथित रूप से काम करता था। इस वक्त उसके ऊपर, चार नए प्राथमिकियों को मिलकर कुल 80 मामले दर्ज हो चुके हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More