अपराधियों ने पर्चा चिपकाकर काम न करने की चेतावनी दी

चतरा: सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा पंचायत में गुरुवार को अपराधियों ने पर्चा चिपकाकर यहां के तमाम सरकारी कर्मचारियों से तीन दिनों तक कोई भी काम न करने की अपील की है। इन निर्देशों को न माननेवाली कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। बहरहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पर्चा बरामद करते हुये इसके पड़ताल में जुट गई है।

[URIS id=9499]

पर्चा सीपीसी (चतरा प्रस्तुति कमिटी) के नाम से चिपकाया गया है व संगठन के सदस्य भेखलाल महतो के हवाले से लिखा गया है, कि मोकतमा पंचायत के क्षेत्र में आने वाले तमाम सरकारी कार्यालय के कर्मियों को संगठन द्वारा आदेश दिया जाता है, कि वे गुरुवार से लेकर शनिवार दोपहर तक कोई भी सरकारी काम न करें। इस बाबत पंचायत के सभी कार्य बंद रहेंगे। पूरे प्रकरण के लिए सरकार में बिचैलिया पंथी को कारक बताया गया है। यहां तक धमकी दी गई है, कि जो भी कर्मी इसकी अवहेलना करेगा, वो अपनी मौत के लिए खुद जवाबदेह होगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More