सीबीआई कोर्ट में राहुल की पेशी, 9 दिन रिमांड बढ़ाने की मांग

निर्भया कांड
रांची: झारखंड के निर्भया कांड प्रकरण में शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरा होने के बाद विशेष न्यायाधीश एके गुड़िया की अदालत में आरोपी राहुल राज उर्फ आर्यन उर्फ अंकित उर्फ रॉकी को पेश करके सीबीआई ने उसकी न्यायिक हिरासत को 9 दिन और बढ़ाने की मांग की। मामले की अगली सुनवाई शनिवार को होगी।
गौरतलब है कि बूटी बस्ती में 15 दिसंबर 2016 को इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या के बाद जिंदा जलाने के आरोपी राहुल को 24 जून को सीबीआई ने आरोपी को रिमांड पर लिया था, जिसके बाद आज उसकी पेशी की गयी। सीबीआई ने राहुल को 14 दिनों के रिमांड पर लेने का प्रे किया था, लेकिन न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा पांच दिन के रिमांड की मंजूरी दी गई। इस प्रकरण में जांच पदाधिकारी ने अदालत में आवेदन देकर कहा है कि आरोपी के मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण सहित स्वतंत्र गवाह के बयान से उसके खराब और संदेहास्पद चरित्र का पता चलता है। आरोपी ने छात्रा के निवास के काफी नजदीक रहकर उसकी दिन- प्रतिदिन की गतिविधियों पर चार माह तक नजर रखने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। जांच अधिकारी ने कहा है कि आरोपी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास है और वो दुष्कर्म, गृहभेदन, साइबर क्राइम, पुलिस कस्टडी से फरार होने जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
[URIS id=9499]




