केंद्रीय कृषि मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने का मामला
धनबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के एक मामले में यहां के सिविल कोर्ट ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। बताया जाता है कि अदालत से कई बार समन जारी करने के बावजूद तोमर ने हाजिरी नही दी, इसी के बाद ऐसा आदेश जारी हुआ।
गौरतलब है कि 19 जनवरी 2016 को धनबाद के टाउन हॉल में एक कार्यक्रम में बोलते हुये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी। इस बाबत 21 जनवरी 2016 को एमके आजाद ने तोमर के विरुद्ध शिकायतवाद दाखिल करते हुये कार्रवाई की मांग की थी। कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मानहानि की धारा 506 के तहत संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की थी।
[URIS id=9499]

