जयंत सिन्हा बुधवार को करेंगे नामांकन

हजारीबाग: सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा बुधवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। इस बाबत जिला भाजपा प्रवक्ता अभिमन्यु व रामगढ़ के छोटन सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि 2014 की पुनरावृति फिर से होगी। प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास पर श्री सिन्हा सौ फीसदी खरे उतरेगें।
कहा कि पीएम की अगुवाई में देश व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड का विकास तेजी से आगे बढ़ा है। कहा कि पिछले 5 वर्षों से भी कम समय में हजारीबाग व रामगढ़ में समेकित विकास किया गया है। उन्होंने दावा किया कि देश में शायद ही ऐसा कोई संसदीय क्षेत्र है जहां 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं का निवेश किया गया है। इन्होंने दावा कि रिर्काड मतों से जयंत सिन्हा हजारीबाग मेें इतिहास रचेगें।

