सोनाहातू: शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सोनाहातू थाना क्षेत्र के पूर्वी बारेंदा चौक से आगे दुलमी जागदा मोड़ के समीप पंडाडीह में दो लाख की लूट हुई। रामकिशोर साहू का लड़का समनाथ साहू बड़ोदरा बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख बीस हजार रुपये निकासी कर घर जा रहा था कि रास्ते में हीअपराधियों ने उसे रोका और बैग समेत 220000 रुपये छिनतई कर बंगाल की तरफ भाग निकले। मामले की जानकारी मिलते ही बुंडू डीएसपी और सोनाहातू पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनाहातू थाना क्षेत्र का मामला है।