छात्र समन्वय समिति की बैठक में 1932 के आधार पर स्थानीय नीति लागू करने की मांग

दुमका : छात्र समन्वय समिति, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की एक विशेष बैठक बाबूधन टुडू की अध्यक्षता में 11 मार्च को संताल परगाना महाविद्यालय छात्रावास, दुमका में आयोजित की गयी। इसमें सभी छात्रनायक छात्रा नायिका, छात्रावास में रहने वालों ने 1932 की खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, 8वीं अनुसूची में संताली भाषा को राष्ट्रीय भाषा घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करने की मांग की गयी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस संबंध में निर्णय लेने की कामना की गयी।

प्रार्थना सभा में उपस्थित छात्रनायक एवं छात्रा नायिका दिनेश टुडू, चरणजीवी हेंब्रम, मोतीलाल मरांडी, अरविंद टुडू, परमेश्वर सोरेन, प्रवीण मुर्मू, मंगल सोरेन, अनीता मुर्मू, रीना मुर्मू, सबीना किस्कू, अनीता किस्कू, प्रेमलता टुडू, एलीना टुडू, श्यामदेव हेंब्रम, नथानिएल किस्कू, राजीव बास्की, ठाकुर हाँसदा, राजीव हाँसदा और सभी छात्रावास वासी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More