सिमडेगा डीसी का आदेश, वाहनों एवं यात्रियों को करें सेनिटाइज

सिमडेगा: जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों एवं वाहनों को सेनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। सिमडेगा उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के आदेश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन ने प्रक्रिया प्रारम्भ करने का दिशा-निर्देश दिया।
इसी क्रम में आज जिले में आने-जाने वाले यात्रियों को हैंड-वॉश एवं सेनिटाइज कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी बेहतर और कड़े नियमों के साथ यात्री पड़ाव तथा वाहनों को सेनिटाइज करने की दिशा में पहल युद्ध स्तर पर की जाएगी, ताकि जिले के लोगों को इस संक्रमण से बचाया जा सके।




