Sahibganj News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बैठक में शामिल राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि।

साहिबगंज : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजमहल अनुमंडल सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने की। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए, नगर अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक में गणना चरण के बाद शुरू होने वाली दावा-आपत्ति प्रक्रिया और नोटिस सत्यापन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा दावा-आपत्ति और नोटिस सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान प्रशासन को सहयोग करें।

एसडीओ ने कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जानी चाहिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More