Sahebganj News: नेशनल हाईवे जिला टास्क फोर्स कमेटी ने सड़क पर रखी निर्माण सामग्री हटवाई

साहिबगंज-फरक्का एनएच-80 पर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाते प्रशासनिक अधिकारी।

साहिबगंज: सड़क सुरक्षा हम-सब की जिम्मेदारी है- इसी संदेश के साथ जिला प्रशासन ने आज सख्त कार्रवाई की। नेशनल हाईवे जिला टास्क फोर्स कमेटी के द्वारा आज साहिबगंज-फरक्का राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नेशनल हाईवे पर किए गए अतिक्रमण तथा सड़क पर रखी गई निर्माण सामग्री को हटवाया गया।

साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने, फिटनेस, बीमा, ओवरलोडिंग एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। प्रशासन ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More