Sahebganj News: झामुमो ने राष्ट्रपति से उठाई मांग: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल किया जाए पदमुक्त

साहिबगंज के स्टेशन चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाते पार्टी के प्रतिनिधि।

साहिबगंज: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों के विरोध में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने जिले के स्टेशन चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष अरुण सिंह और जिला सचिव सुरेश टुडू के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन परिसर से स्टेशन चौक तक आक्रोश मार्च निकाला।

इस दौरान “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद, गद्दी छोड़ो, हाय-हाय और मुख्य चुनाव आयुक्त की मनमानी नहीं चलेगी” जैसे नारों से पूरा चौक गूंज उठा। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. नजरुल इस्लाम, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, सुरेश टुडू और मोहम्मद मारुफ ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लोकतंत्र के खिलाफ जाकर मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं।

नेताओं ने सवाल उठाया कि “आखिर ज्ञानेश कुमार किसके इशारे पर लोकतंत्र विरोधी फैसले ले रहे हैं?” कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है और महामहिम राष्ट्रपति से मांग करती है कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से मुक्त किया जाए।

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, मुजीबुर रहमान, अखलाकुर रहमान, जंगबहादुर सिंह, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी, पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम, सचिव मोहम्मद शाहबाज, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, सुबोध सोरेन, आयुब शेख, धर्मवीर कुमार महतो, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देव सोरेन, मोहम्मद अली अंसारी, एजाज अंसारी, अरशद अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More