Sahebganj News: कब्रिस्तान व ईदगाह की बदहाली को लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी

नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान को मांग-पत्र सौंपते सरफराज आलम व अन्य कांग्रेसी।

साहिबगंज: प्रखंड मुख्यालय के कब्रिस्तान एवं ईदगाह में मूलभूत सुविधाओं की कमी और बदहाल व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमिटी के जिला महासचिव सरफराज आलम के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा।

कांग्रेस ने मांग की है कि शहर के कब्रिस्तान एवं ईदगाह में साफ-सफाई, चहारदीवारी, रोशनी, पेयजल और रास्ते जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव मो. सलाउद्दीन, जिला सचिव मो. निजामुद्दीन और वरिष्ठ कांग्रेसी मो. सलीम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मांग-पत्र पर गंभीरता दिखाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कहा कि कब्रिस्तान और ईदगाह से जुड़ी सभी मांगें जायज हैं। उन्होंने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More