चिंतन के सर्वोच्च व्यक्ति के साथ ज्ञान की ज्योति थे महात्मा गांधी -जिला अध्यक्ष श्याम यादव

पाकुड़: जेएमएम जिला अध्यक्ष श्याम यादव (JMM District President Shyam Yadav) के नेतृतव में गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 151वें जयंती मनाई गई. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा की अप्रतिहत स्वतंत्रता सेनानी, अतुलनीय देशभक्त (Matchless patriot), जन-जन के बापू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था.
पूर्व-स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रतिष्ठित व सम्मानित (Distinguished and respected) नेता थे. और उन्हें शांति और अहिंसा (Peace and non-violence) के अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में माना जाता है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दुनिया भर में उनके योगदान के लिए काफी प्रशंसा मिली महात्मा गांधी के जन्मदिवस को ‘अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ (International Day of Non-Violence) के रूप में मनाया जाता है. बापू हमारी परम्परा के ऐसे विरले चिंतक हैं, जो प्रकाश के साथ-साथ अंधकार को भी दूर तक देखते थे. हमारे चिंतन में जो सर्वोच्च था, वह महात्मा गांधी के रूप में शरीर धारण कर हमारे समीप खड़ा हो गया. महात्मा गांधी एक ज्ञान-ज्योति थे.
मौके पर जेएमएम के जिला प्रवक्ता शाहिद इक़बाल, संयुक्त सचिव महमूद आलम, युवा सचिव उमर फारूक, प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलोउद्दीन शेख, प्रखंड सचिव पंचलाल यादव, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित अन्य लोगों ने आदि ने गांधी जी को माल्यार्पण (Wreath) कर नमन किए.


