Pakur News: थाना परिसर में एसडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

शिकारीपाड़ा: थाना परिसर में एसडीओ कौशल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूजा को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। एसडीओ ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखते हुए पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, अलग प्रवेश-निकास द्वार और वालंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए।प्रतिमा विसर्जन तय रूट से ही होगा। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लगातार गश्त की जाएगी।


