Giridih News: बंगाली गर्ल्स स्कूल परिसर स्थित रविंद्र ग्रंथागार में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन

गिरिडीह के रविंद्र ग्रंथागार परिसर में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान उमड़े श्रद्धालु।

गिरिडीह: शहर के बंगाली गर्ल्स स्कूल परिसर स्थित रविंद्र ग्रंथागार में स्थापित मां काली की प्रतिमा का मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। दीपावली की अमावस्या की रात सजे मां के भव्य दरबार में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं ने विसर्जन के दौरान नम आंखों से मां काली को विदाई दी।

विसर्जन से पूर्व पूजा समिति की ओर से विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद मां काली की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ढाक की पारंपरिक थाप और मां काली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

मां काली की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में जहां एक ओर गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर मां को विदा करते समय भक्त भावुक भी नजर आए। सभी ने मां काली से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की।

पूजा को सफल बनाने में तरुण मुखर्जी, विश्वनाथ पाल, वैद्यनाथ पॉल, संदीप चटर्जी, समीर चटर्जी, देवोनिल चटर्जी, इंद्रनील चटर्जी, उत्तम पॉल सहित पूजा समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। इस तरह श्रद्धा, परंपरा और भक्तिमय माहौल के बीच रविंद्र ग्रंथागार की काली पूजा का विधिवत समापन हुआ।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More