​Pakur News: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने लिट्टीपाड़ा में आयोजित की भव्य प्रखंड स्तरीय बैठक

लिट्टीपाड़ा में चुने गए अध्यक्ष धनेश्वर साहा व कमिटी के सदस्यों को माला पहनाकर बधाई देते समाज के लोग।

​
पाकुड़: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पाकुड़ जिला इकाई के तत्वावधान में रविवार (27 सितंबर 2026) को लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय के समीप एक भव्य प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन बानेश्वर साहा के अध्यक्षता में किया गया। समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस सभा में सैकड़ों की संख्या में स्वजातीय बंधु शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में राजू नन्दन साहा ने अपने अभिनंदन भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

चुनाव से पूर्व दीपक साहा और विश्वनाथ साहा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने और समाज के लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। पाकुड़ से आए पर्यवेक्षकों ने जिम्मेदारी वहन करने को लेकर एक बेहद प्रेरणादायक स्पीच दी, जिसमें उन्होंने टीम को समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। चुनाव के उपरांत प्रखंड कमिटी के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों ने अपने-अपने अभिभाषण में समाज के विकास की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
​
इस बैठक में मुख्य रूप से 15 सदस्यीय प्रखंड कमिटी और प्रत्येक गांव के लिए ‘विलेज लेवल कोऑर्डिनेटर’ (VLC) का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। पाकुड़ से आए पर्यवेक्षक अशोक कुमार साहा, अनिल कुमार साहा और कुमार शांतनु की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुआ।
​नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची:
​अध्यक्ष: धनेश्वर कुमार साहा (तालझारी)
​उपाध्यक्ष: राजकिशोर साहा (करियोडीह)
​महासचिव: हरेन्द्र कुमार साहा (लेटबारी)
​सचिव: अर्जुन साहा (लिट्टीपाड़ा)
​कोषाध्यक्ष: किशोर कुमार साहा (बीचामहल)
​मीडिया प्रभारी: संजय कुमार साहा (बड़ा सहरसा)
​कार्यालय प्रभारी: अशोक कुमार साहा (लिट्टीपाड़ा)
​
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूरी सभा ने हर्षोल्लास के साथ विजयमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की प्रबंधन तैयार करने वाले रंजन कुमार साहा ने पूरी टीम को बधाई दी और हरसम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इस बैठक में करियोडीह, पतरापाड़ा, बड़ा सहरसा, तालझारी, बीचामहल, लेटबारी और लिट्टीपाड़ा के प्रतिनिधि शामिल हुए और प्रत्येक गांव से दो-दो वीएलसी (VLC) नियुक्त किये गए:-
तालझारी- दयाल कुमार साहा
बिचामहल- केदार साहा
लेटबारी- रवि साह
पतरापारा- नरेश साह
लिट्टीपाड़ा-उपेंद्र साहा
बड़ा सहरसा- संजय साहा
करियोडीह- कल्याण साहा, झन्टू साहा

​सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस ऐतिहासिक बैठक में मुख्य रूप गणेश साहा, राजा कुमार, अजय कुमार साहा, तुलसी साहा, श्रवण कुमार साहा, रोहित साहा, कालीचरण साहा, आशीष कुमार साहा, मुकेश कुमार साहा और महेंद्र साहा , मंटू साहा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन और ‘जय तेली समाज’ के नारों के साथ इस सफल सभा का समापन हुआ।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More