Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
-1024x614.jpeg)
पाकुड़: प्रखंड के सुंदरपुर गांव में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा की सीमा निर्धारण एवं सत्यापन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने पारंपरिक ग्राम सभा की व्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान गांव स्थित पुराने पंचायत भवन को ग्राम सभा का कार्यालय स्थल निर्धारित किया गया। वहीं, ग्राम सभा के संचालन को व्यवस्थित करने के लिए लक्ष्मी देवी को सहायक सचिव तथा गौरव दत्ता कोषाध्यक्ष चुना गया।
ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा को सशक्त बनाने से स्थानीय स्तर पर विकास एवं सामाजिक विषयों से जुड़े निर्णयों में ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ेगी। बैठक में पारंपरिक व्यवस्था को संरक्षित रखने तथा पेसा कानून के प्रावधानों के अनुरूप ग्राम सभा को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।




