कुएं से बरामद हुआ युवक का शव, चेहरे पर बंधा हुआ था प्लास्टिक

कोडरमा: तिलैया थाना के गुमो मोहल्ला से लापता युवक का शव कुएं से बरामद किया गया। मृत युवक की पहचान टिपन पाण्डेय के रूप में की गयी। वहीं, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, परिजनों ने युवक के हत्या होने की आशंका जताई।
परिजनों के मुताबिक टिपन चार फरवरी को अपने घर से लापता हो गया। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही उसकी खोजबीन भी की जा रही थी। वहीं, पुलिस ने बताया कि शनिवार रात गाँववालों ने कुएं में शव को देखा। ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकला गया। पुलिस के अनुसार मृतक के चेहरे पर प्लास्टिक बंधा हुआ था। जिससे मृतक के मर्डर होने का शक गहरा गया. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।


