Koderma News: जयनगर थाना क्षेत्र से 26 वर्षीय विवाहिता के अचानक लापता होने का मामला सामने आया

कोडरमा: थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने जयनगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पत्नी की खोजबीन करने की गुहार लगाई है। आवेदन में पति मुकेश यादव ने बताया है कि उनकी पत्नी नीतू कुमारी 6 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई।
काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। आवेदन में लापता महिला का नाम नीतू कुमारी, उम्र लगभग 26 वर्ष बताई गई है। पति ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्नी की सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।



