कोडरमा के ताराघाटी में गिट्टी लोड हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

कोडरमा : कोडरमा घाटी क्षेत्र के ताराघाटी इलाके में गुरुवार देर रात गिट्टी लोड एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन का चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। हालांकि, वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा गिट्टी लेकर डोमचांच से बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान ताराघाटी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सागर कुमार गिरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की स्थिति का जायजा लिया और चालक व उपचालक की सहायता की। दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


