कोडरमा: माँग पूरी होने के बाद ही विद्यालय वापस आयेंगे

कोडरमा: सरकार के विरोध में झारखंड स्थापना दिवस पर आंदोलन के बाद गिरफ्तार पारा शिक्षकों की रिहाई, पारा शिक्षकों को स्थायी करने व समान कार्य का समान वेतन की मांग को लेकर प्रदेश कमेटी के आह्वान पर पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कोडरमा में स्थानिय विधायक सह शिक्षा मंत्री डाॅ. नीरा यादव के आवास पर अनिश्तिकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम के लिए उर्मिला चौधरी मोड़ के समीप से निकली सैकड़ो पारा शिक्षकों को पुलिस ने रोक दिया।

आक्रोशित पारा शिक्षकों ने आखिरकार समाहरणालय की ओर कूच किया और समाहरणालय परिसर में घेरा बनाकर डेरा डाल दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के प्रदेश कमेटी सदस्य विजय कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान पारा शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी किया।

वहीं रघुवर सरकार व डाॅ.नीरा यादव मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। पारा शिक्षकों के आंदोलन का सीपीएम जिला सचिव रमेश प्रजापति व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव व भाजपा के बागी नेता रमेश हर्षधर और मुखिया संघ जिलाध्यक्ष भीम यादव का समर्थन मिला।

इन नेताओं ने पारा शिक्षकों के समर्थन में सभा को संबोधित कर पारा शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन करते हुए रघुवर सरकार व भाजपा पर हमला बोला। नेताओं ने कहा की रघुवर सरकार हठधर्मिता छोड़ पारा शिक्षकों की सभी मांगे पूरी करे।

सैकड़ो की सख्या में मौजुद पारा शिक्षकों नें अनिश्तिकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन को सफल बनानें का संकल्प लिया। पारा शिक्षकों ने कहा की अप्रैल माह में एक उच्च स्तरीय कमिटी को दो माह के अंदर विभिन्न राज्यों को दौरा करते हुए उससे बेहतर सुविधाओं को लागू करना था, जो सात माह गुजर जाने के बाद भी सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी। घर वापस लौट रहे पारा शिक्षकों को टार्गेट कर बलपूर्वक गिरफ्तारी करते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए होटवार जेल भेजकर हड़ताल करने के लिए विवश किया गया।

पारा शिक्षकों ने कहा की सरकार के कुछ रहनुमावों के द्वारा पारा शिक्षकों को हडताल से वापस लौटने की अपील की जा रही है, जबकि पारा शिक्षक इस बार किसी से धोखा खाने के वजाय माँग पूरी होने के बाद ही विद्यालय वापस आएगें।

मौके पर सुभाष सिंह, संजीत भारती, संजय यादव, तनवीर आलम, मनोज राणा, सुरेश यादव, सुखदेव राणा, रामु यादव, अमित कुमार, चंद्रदेव साव, कुमारी रेणु, चंदा देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी समेत सैकड़ो पारा शिक्षक मौजुद थे।

सभा का संचालन वशिष्ठ पाण्डेय व सलीम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। देर शाम तक सभी पारा शिक्षक नेता अनिश्तिकालीन घेरा डालो- डेरा डालो आंदालन के तहत समाहरणालय परिसर में डटे हुए थे।

समृद्ध झारखण्ड के लिए कोडरमा से आर्यन श्रीवास्तव की रिपोर्ट…

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More