Koderma News: सतगावां में भाजपा के सतगावां और बासोडीह मंडल की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न

कोडरमा: सतगावां प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के सतगावां मंडल एवं बासोडीह मंडल की संयुक्त मासिक बैठक नंदूडीह स्थित बजरंगबली मंदिर के निकट संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नरेश प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन सुबोध कुमार सिन्हा ने किया।
बैठक में संगठन की मजबूती से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए। अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने की अपील की गई।
प्रखंड में चल रहे एसआईआर कार्य में अपने-अपने बूथों पर सुचारू रूप से सहयोग करने तथा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सूची की समीक्षा करने के लिए कहा गया, ताकि किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और किसी का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।
बैठक में सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, महामंत्री प्रदीप यादव, प्रकाश यादव, ब्रह्मदेव यादव, शशिकांत सिंह, मनोज कुमार, ऋषिकांत पांडे, पंकज पांडे, रामवतार सिंह, आनंद मोहन पांडे एवं विश्वजीत सिंह उपस्थित थे।


